पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कैसे करें आवेदन? इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है वेबसाइट ओपन होने के बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको रूरल या अर्बन... में किसी एक का चयन करके अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है नेक्स्ट स्टेप पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को सत्यापित करना है। यह करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को... अपलोड करके बाकी डिटेल्स फिल करनी है और फॉर्म सबमिट कर देना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज