किसानों को बुढ़ापे में सरकार देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ देश के गरीब किसान भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में निवेश करके अपने बुढ़ापे की जिंदगी को सुरक्षित कर सकते हैं इस स्कीम के अंतर्गत 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा यहां एजेंट सभी दस्तावेजों को वेरीफाई करके आपका आवेदन स्कीम में कर देगा यूटिलिटी न्यूज