आपको भी मिल सकता है पक्का मकान, ऐसे करें पीएम आवास योजना में आवेदन पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके स्कीम में आपका आवेदन कर देगा इसके अलावा आप ऑनलाइन पीएम आवास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करके योजना में आवेदन कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज