इस आसान तरीके से आप भी कर सकते हैं आयुष्मान भारत योजना में अपना रजिस्ट्रेशन भारत सरकार देश में गरीब लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके आपका सफलतापूर्वक आवेदन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में कर देगा रजिस्ट्रेशन के कुछ दिन बाद आपका आयुष्मान भारत कार्ड आ जाएगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे यूटिलिटी न्यूज