ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होती है आप पात्र हैं या नहीं? इसका पता आप इस वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर विजिट करके कर सकते हैं पात्र व्यक्ति को अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। पात्रता की जांच जनसेवा केंद्र में भी कराई जा सकती है वहां स्कीम में आपका आवेदन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के कुछ दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा इस कार्ड की सहायता से आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना से रजिस्टर्ड अस्पतालों में करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज