आधार अपडेट करने के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे, तो यहां करें शिकायत आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आधार का डेमोग्राफिक अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होता है वहीं अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं। ऐसे में आपको 100 रुपये की पेमेंट करनी होगी अगर आपसे इससे ज्यादा पैसों की मांग की जाती है ऐसे में आप इसकी शिकायत आधार टोल फ्री नंबर 1947 पर कर सकते हैं इसके अलावा आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज