साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें इस नंबर पर कॉल लुभावने लालच या फिशिंग लिंक्स भेजकर अगर आपके बैंक खाते से बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए गए हैं... तो आपको बिना देर किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करनी चाहिए इस नंबर को सरकार ने जारी किया है। इसका काम साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करना है इस नंबर पर कॉल करने के बाद आप जितनी जल्दी इसकी शिकायत करेंगे उतनी ज्यादा संभावना आपके ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने की होगी इससे आपके पैसे दोबारा वापस मिलने की संभावना बढ़ जाएगी यूटिलिटी न्यूज