आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एजेंट मांग रहा है ज्यादा पैसे तो यहां करें शिकायत आधार सेवा केंद्र पर अगर आपसे आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ज्यादा पैसे मांगा जा रहा है इस स्थिति में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको आधार संपर्क केंद्र के नंबर 1947 पर कॉल करना है इसके बाद आपको उस आधार सेवा केंद्र के बारे में बताना है जहां आपसे ज्यादा पैसों की मांग की जा रही थी इसके बाद संबंधित आधार सेवा केंद्र की जांच की जाएगी। अगर आपकी शिकायत सच साबित होती है तो आधार सेवा केंद्र के ऊपर कार्रवाई की जाएगी यूटिलिटी न्यूज