क्या वापस आ सकती है डिलीट हुई फोटो? कई बार हमसे मोबाइल में स्टोरेज खाली करने के चक्कर में वो तस्वीरें भी डिलीट हो जाती हैं... जो हमारे लिए जरूरी होती हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चिंता न करें आप इन्हें रिकवर कर सकते हैं इसके लिए पहले मोबाइल में गूगल फोटो एप को ओपन करें और लाइब्रेरी के विकल्प पर क्लिक करें फिर ट्रैश पर क्लिक करें और यहां आपको डिलीट हुई तस्वीरें नजर आ जाएंगी अब वो तस्वीरें सेलेक्ट कर लें, जो आपको रिकवर करनी हैं इसके बाद आपकी डिलीट हुई तस्वीरें आपके मोबाइल में वापस आ जाती हैं यूटिलिटी