निवास प्रमाण पत्र बनवाने की क्या है प्रक्रिया? निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा जनसेवा केंद्र पर आपको अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी कार्ड आदि को लेकर जाना है जनसेवा केंद्र पर बैठा व्यक्ति ई डिस्ट्रीक पोर्टल पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके आपके दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करेगा इसके बाद फीस की पेमेंट करके फॉर्म को सबमिट कर देगा। इस दौरान आपको अपना आवेदन संख्या नोट करके रख लेना है आवेदन संख्या की मदद से आप अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे। कुछ दिनों के बाद आपका निवास प्रमाण पत्र बन जाएगा यूटिलिटी न्यूज