आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक कराने की प्रक्रिया क्या है? इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है। आप UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करके नजदीकी आधार सेवा केंद्र की... लोकेशन पता कर सकते हैं। यहां आपको अपडेट फॉर्म लेकर सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है आपको बताना होगा कि आप नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं। आपकी पहचान को सुनिश्चित करने के लिए आपका... बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद आपको 75 रुपये का शुल्क देना है इसके बाद अपडेट की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। इसके कुछ दिनों के बाद आपका नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा यूटिलिटी न्यूज