गैस सिलेंडर की तीन पट्टियों पर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में लिखा होता है
Image Credit : Istock
आपने गैस सिलेंडर की पट्टी पर A-24, B-24, C-25 लिखा हुआ देखा होगा
Image Credit : Istock
गैस सिलेंडर की पट्टी पर लिखे ये अल्फान्यूमेरिक नंबर ही उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। गैस सिलेंडर पर लिखे अल्फाबेट महीनों को दर्शाते हैं
Image Credit : Istock
A - जनवरी से मार्च के महीने को
B - अप्रैल से जून के महीने को
C - जुलाई से सितंबर के महीने को
D - अक्तूबर से दिसंबर के महीने को
Image Credit : Istock
अल्फाबेट के आगे लिखे नंबर साल को बताते हैं। अगर आपके गैस सिलेंडर पर B-24 लिखा है। ऐसे में आपका रसोई गैस सिलेंडर साल 2024 में अप्रैल से जून महीने के बीच एक्सपायर होगा