बाजार में खरीदने जा रहे हैं सरसों का तेल, तो ऐसे करें असली नकली में पहचान
अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
Image Credit : iStock
देश में लोग खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और इसके अलावा गांव में लोग आज भी शरीर की त्वचा पर सरसों का तेल लगाते हैं
Image Credit : iStock
बाजार में सरसों के तेल की कीमतें अधिक हैं जिसकी वजह से मिलावटखोर सरसों के तेल में मिलावट खूब करने लगे हैं, जिससे सेहत को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है
Image Credit : iStock
आज हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार शुद्ध सरसों के तेल की पहचान मिनटों में कर सकते हैं
Image Credit : iStock
शुद्ध सरसों के तेल की अपनी गंध होती है, जिसको हाइड्रो साइनिंग एसिड कहते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं होता है
Image Credit : iStock
अगर मिलावटी तेल होगा, तो उसकी गंध को आप ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे औ सिर भी चकराने लगता है
Image Credit : iStock
शुद्ध सरसों के तेल की चमक काफी ज्यादा होती है और इसका रंग गाढ़ा होता है, तो वहीं मिलावटी सरसों तेल में पीलापन होता है
Image Credit : iStock
सरसों के तेल को कटोरी में लेकर फ्रिज में रखे दें। अगर तेल जमने लगे तो समझ जाइए कि तेल मिलावटी है, क्योंकि असली सरसों का तेल कभी भी जमता नहीं है