इन तरीकों से बढ़ सकती है आपकी बाइक की माइलेज अगर आप अपनी बाइक से अच्छा माइलेज पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको समय-समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए इससे आपकी बाइक की ईंधन की दक्षता में सुधार होता है और वह पहले की तुलना में अच्छा माइलेज देती है इसके अलावा आपकी बाइक की परफोर्मेंस भी अच्छी होती है आपको नियमित समय पर अपनी बाइक के टायर प्रेशर में हवा की जांच करवाते रहनी चाहिए बाइक के टायरों में सही एयर प्रेशर होने से न केवल उनकी उम्र बढ़ती है बल्कि आपकी बाइक अच्छा माइलेज भी देती है यूटिलिटी न्यूज