इन स्मार्ट ड्राइविंग टिप्स को फॉलो करके बढ़ा सकते हैं कार की माइलेज गाड़ी चलाते समय तेज एक्सिलरेशन और बार बार ब्रेक का इस्तेमाल करने पर ईंधन की खपत ज्यादा होती है अगर आप अपनी कार से अच्छी माइलेज चाहते हैं तो उसे एक निश्चित स्पीड पर स्मूद तरीके से चलाएं गाड़ी चलाते समय स्पीड के मुताबिक उचित गियर का उपयोग करें। अगर आप कम स्पीड पर हाई गियर लगाते हैं या ज्यादा स्पीड पर लो गियर का उपयोग करते हैं... तो इससे कार की माइलेज प्रभावित हो सकती है। बेवजह की चीजों को कार में रखने से उसका वजन बढ़ता है इस कारण इन बेवजह की चीजों को कार में साथ लेकर सफर करने पर ईंधन की ज्यादा खपत होती है। कोशिश करें की कार में जरूरी चीजों को रखकर ही ड्राइव करें यूटिलिटी न्यूज