कहीं आप भी तो नहीं खरीदकर ला रहे नकली बादाम? ऐसे करें पहचान बादाम जब सूखते हैं, तो उनका रंग गहरा हो जाता है। ऐसे में कई बार बादाम पर हल्के रंग की पॉलिश की जाती है इन मिलावटी बादाम की पहचान करने के लिए आपको उन्हें हाथ पर रगड़ना चाहिए। ऐसा करने पर वह रंग छोड़ने लगेगा और आप मिलावट की पहचान कर सकेंगे कई बार बादाम में खुबानी की गिरी की मिलावट की जाती है। यह देखने में बादाम की तरह ही होती है इसकी पहचान करने के लिए आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि खुबानी की गिरी का रंग और आकार बादाम से थोड़ा हल्का होता है बादाम खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसमें छेद न हो यूटिलिटी न्यूज