मच्छरों की वजह से न सिर्फ रात की नींद खराब होती है बल्कि ये मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बनते हैं
Image Credit : Freepik.com
हम आपके लिए आसान, किफायती और कुछ प्रभावी घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिससे आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं
Image Credit : Freepik
नीम का तेल और नारियल तेल
नीम को प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में जाना जाता है। नीम के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर दूर भागते हैं
Image Credit : freepik.com
कमरे में कपूर जलाएं
कपूर एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप कमरे से मच्छर भगाने के लिए कपूर का एक छोटा टुकड़ा जला सकते हैं
Image Credit : adobe stock
लहसुन का उपयोग करें
लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें। इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरें और घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों पर छिड़क दें। इससे कमरे में न के बराबर मच्छर दिखेंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा मच्छरों को भगाने में काफी प्रभावी माना जाता है। इसलिए घर के आसपास या खिड़कियों के पास तुलसी का पौधा लगाएं
Image Credit : freepik.com
भीषण गर्मी में बाहर निकलते समय साथ में जरूर रखें ये 4 चीजें