घर की रजिस्ट्री के कागज हो जाए गुम, तो तुरंत करें यह काम प्रॉपर्टी के कागज गुम होने पर तुरंत इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में करानी चाहिए। इसके अलावा आप इसकी जानकारी लिखित रूप में... इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन या सब रजिस्ट्रार में दे सकते हैं। इसको लेकर आप स्टांप पेपर पर अंडरटेकिंग भी जरूर बनवाएं इसमें प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी के साथ गुम हुए कागज, FIR और अखबार के नोटिस के बारे में भी जरूर लिखा होना चाहिए इसके बाद अंडरटेकिंग को रजिस्टर कराएं। नोटिस से पास कराने के बाद आपको इसे रजिस्ट्रार के ऑफिस में जमा करना है इसके बाद आपको प्रॉपर्टी के डुप्लीकेट कागज के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस में डुप्लीकेट सेल डीड के लिए आवेदन करना है इसे अप्लाई करते समय आपको FIR की फोटोकॉपी, डुप्लीकेट शेयर सर्टिफिकेट, अखबार में प्रकाशित एडवरटाइजमेंट की कॉपी, नोटरी... अटेस्टेड अंडरटेकिंग और प्रोसेसिंग फीस को रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करना है। ये करने के बाद आपके नाम एक डुप्लीकेट डीड को जारी कर दिया जाएगा यूटिलिटी न्यूज