जानिए कैसे लें आयुष्मान भारत योजना का लाभ केंद्र सरकार जरूरतमंद और गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रही है इन्हीं योजनाओं में गरीबों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए चलाई जा रही आयुष्मान योजना भी शामिल है आइए जानते हैं अगर आप आयुष्मान कार्ड धारक हैं, तो कैसे इस योजना का फायदा ले सकते हैं इस योजना का फायदा सिर्फ आदिवासी, एससी/एसटी, दान या भीख मांगने वाले व्यक्ति, मजदूर या जिनके पास घर नहीं है वो ले सकते हैं आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और न्यू रजिस्ट्रेशन या अप्लाई पर क्लिक करें इसके बाद सामान्य जानकारी जैसे नाम, लिंग, आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर यह सब जानकारी भरें इस बात का ध्यान रखें कि आप सही जानकारी भर रहे हैं। किसी भी गलत जानकारी से आपकी पात्रता रद्द हो सकती है इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें और पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद चेक करें और फिर सबमिट कर दें फॉर्म जमा होने के बाद जांच की जाएगी और उसके बाद आपको भारत योजना का हेल्थ कार्ड जारी हो जाएगा Utility News in Hindi