जानिए कैसे किया जाता है एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन जनरेट? इसके लिए आपको पहले डेबिट कार्ड को एटीएम मशीन में डालना है। यह करने के बाद पिन जनरेशन के विकल्प का चयन करें नेक्स्ट स्टेप पर 11 अंकों का अकाउंट नंबर दर्ज करके कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके कंफर्म करें। स्क्रीन पर ग्रीन पिन डिलीवरी के ऑप्शन पर कंफर्म दबाना है थोड़ी देर बाद आपके मोबाइल पर ग्रीन पिन प्राप्त होगा। इसके बाद आपको डेबिट कार्ड निकालकर दोबारा एटीएम में इंसर्ट करना होगा नेक्स्ट स्टेप पर बैंकिंग के विकल्प का चयन करके अपनी लैंग्वेज चुननी है। यह करने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है इसके बाद पिन चेंज के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पसंद के चार अंक दर्ज करना है। इस तरह आप पिन जनरेट कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज