सिलेंडर से गैस लीक होने पर तुरंत करें ये काम सिलेंडर से अगर गैस लीक हो रही है तो ऐसी स्थिति में आपको खिड़की और दरवाजों को खोल देना चाहिए इस दौरान माचिस भूलकर भी न जलाएं। यह करने के बाद सिलेंडर के रेगुलेटर को तुरंत बंद करें अगर रेगुलेटर बंद करने के बाद भी सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। इस स्थिति में आपको रेगुलेटर को निकालकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाना है यह करने के बाद आपको सिलेंडर से होने वाली गैस लीक की जानकारी अपनी गैस एजेंसी को देनी है सूचना मिलने के बाद आपकी गैस एजेंसी लीक हो रहे सिलेंडर को बदल देगी यूटिलिटी न्यूज