सिलेंडर से गैस लीक होने पर तुरंत करें ये काम सिलेंडर से गैस के लीक होने पर सबसे पहले आपको अपने घर के खिड़की और दरवाजों को खोल देना चाहिए इसके बाद गैस सिलेंडर में लगे रेगुलेटर को तुरंत बंद करें। इस दौरान माचिस, दीया, लाइटर या मोमबत्ती जलाने की गलती न करें गैस सिलेंडर के रेगुलेटर को अगर बंद न किया जाए तो इस स्थिति में सिलेंडर से गैस लगातार लीक होता रहेगा वहीं अगर रेगुलेटर को बंद करने के बाद भी गैस लीक हो रहा है, इस स्थिति में रेगुलेटर को निकाल दें और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाएं अगर सिलेंडर से गैस ज्यादा लीक हो रहा है तो उसे किसी खुले, हवादार स्थान पर रखें। इसके बाद गैस कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल करके सहायता मंगवाएं यूटिलिटी न्यूज