मेट्रो में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, इस तरह पा सकते हैं वापस मेट्रो में सफर करते समय खो गए सामान को दोबारा वापस पाने के लिए आपको 011-23417910 नंबर पर कॉल करना है इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको 113701 एक्सटेंशन नंबर दर्ज करना है। इस एक्सटेंशन नंबर को दर्ज करने के बाद आपको अपने खोए हुए सामान की जानकारी देनी होगी इसके अलावा आप इस वेबसाइट https://delhimetrorail.com/lost-found पर विजिट करके भी अपने खोए हुए सामान के बारे में पता कर सकते हैं इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद List Of Lost Items के ऑप्शन पर क्लिक करना है यहां आप अपना खोया हुआ सामान ढूंढ सकते हैं। यहां स्टेशन का नाम, खोए हुए सामान की डिटेल्स और रिसीविंग डेट की जानकारी दी होगी यूटिलिटी न्यूज