गूगल क्रोम पर भूले हुए पासवर्ड का ऐसे लगाएं पता इसके लिए आपको उसी डिवाइस में गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करना होगा, जिसमें आपने अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को सेव किया था एप ओपन करने के बाद सबसे ऊपर राइट कॉर्नर पर बने थ्री डॉट मेन्यु पर क्लिक करें इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स दिखाई देने लगेंगे। यहां आपको सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है नेक्स्ट स्टेप पर आपको पासवर्ड के विकल्प का चयन करना है इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके डिवाइस की स्क्रीन पर सभी सेव्ड पासवर्ड दिखाई देने लगेंगे इस प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से अपने भूल चुके लॉगिन आईडी और पासवर्ड के बारे में पता लगा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज