एटीएम से निकल आया है फटा पुराना नोट तो ऐसे उसे बदलवाएं
अमर उजाला
Fri, 26 April 2024
Image Credit : Istock
आपने जिस एटीएम से फटे पुराने नोट को निकाला है। उसे आपको उस बैंक में लेकर जाना होगा, जहां से वह एटीएम मशीन लिंक्ड है
Image Credit : Istock
इसके बाद उस बैंक में जाकर आपको एक एप्लीकेशन लिखना है
Image Credit : Istock
इस एप्लीकेशन में आपको पैसे निकालने की तारीख, समय, आपने कितने पैसे निकाले हैं, किस एटीएम से निकाला है आदि जानकारी के बारे में बताना होगा
Image Credit : Istock
इसके अलावा आपको एटीएम से निकली स्लिप की कॉपी भी एप्लीकेशन के साथ अटैच करनी है
Image Credit : Istock
अगर आपके पास स्लिप नहीं है। ऐसे में आपको ट्रांजैक्शन डिटेल्स की कॉपी देनी होगी। इन सभी जानकारियों को देने के बाद बैंक हाथों हाथ आपके कटे-फटे और पुराने नोट को बदल देगा
Image Credit : Istock
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखने से हो सकता है फायदे का सौदा?