बिना फीस दिए घर बैठकर ऐसे करें आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिके वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है यहां ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन के लिए आगे बढ़ना है। इसके बाद आधार नंबर दर्ज करके अंगूठे को वेरिफाई करना है इसके बाद अप्रूव बेनिफिशियरी के विकल्प का चयन करें। यहां अप्रूव गोल्डन कार्ड की सूची दिखेगी। इस लिस्ट में आपको अपना नाम ढूंढना है नाम ढूंढने के बाद कंफर्म प्रिंट के विकल्प का चयन करना होगा। यह करने के बाद CSC वैलेट दिखाई देगा। इसमें आपको अपना पासवर्ड डालना है इसके बाद पिन दर्ज करके होमपेज पर आना है। यहां कैंडिडेट के नाम से डाउनलोड कार्ड का विकल्प मिलेगा। इस तरह आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज