आधार अपडेट करने के लिए मांगे जा रहे हैं आपसे ज्यादा पैसे, तो यहां करें शिकायत आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर आप आधार सेवा केंद्र पर विजिट करके उसे अपडेट करा सकते हैं कई बार देखने को मिलता है कि डेमोग्राफिक या बायोमीट्रिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर एजेंट ज्यादा पैसों की मांग करता है अगर आपसे भी आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं इस स्थिति में आप टोल फ्री नंबर 1947 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी इसकी शिकायत कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज