आधार अपडेट करने के लिए ज्यादा पैसे मांगे जाने पर कहां करें शिकायत आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट कई बार तय किए गए पैसों से ज्यादा पैसे मांगता है। तय की गई दर से ज्यादा पैसों का मांगना नियमों का उल्लंघन है अगर आधार अपडेट करने के लिए आपसे कोई ज्यादा पैसों की मांग कर रहा है तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करना होगा इसके बाद उस आधार सेवा केंद्र की पूरी डिटेल बतानी होगी, जहां आपसे ज्यादा पैसों की मांग की गई है यह सभी डिटेल्स बताने के बाद आपकी शिकायत को दर्ज कर लिया जाएगा यूटिलिटी न्यूज