बीमार होने पर ऐसे करवाएं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज आप जिस अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना इलाज कराना चाहते हैं वहां जाकर आपको इस बारे में पता करना है कि वह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं अगर योजना के साथ अस्पताल रजिस्टर्ड है। ऐसे में आपको उस अस्पताल में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है यहां आपको अपनी पहचान को वेरीफाई कराना है। इसके अलावा कई दूसरे प्रोसेस को भी पूरा करना होगा इस तरह आप आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करके अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज