बीमारी के समय ऐसे क्लेम करें आयुष्मान भारत योजना बीमार होने की स्थिति में आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं वहां जाकर यह पता जरूर करें कि वह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं सरकार के पैनल में जो अस्पताल शामिल हैं। उन अस्पतालों में आयुष्मान हेल्प डेस्क होता है। आपको आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी पहचान को वेरीफाई करना है इसके बाद आप अपने दस्तावेजों को वेरीफाई कराकर आसानी से स्कीम को क्लेम कर सकते हैं इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। यह प्रक्रिया काफी आसान है यूटिलिटी न्यूज