इस तरह करें सरसों के तेल में मिलावट का पता आप कुछ तरीकों को अपनाकर आसानी से सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं आपको एक चम्मच सरसों का तेल लेना है और उसे फ्रिज में रखना है अगर तेल जम जाता है या परतें बनती हैं, तो इसमें मिलावट की संभावना हो सकती है। शुद्ध सरसों का तेल ठंड में भी तरल रहता है आप सफेद कागज की मदद से भी इस बारे में पता कर सकते है। आपको सफेद कागज पर सरसों के तेल की कुछ बूंदों को डालना है कागज पर गहरा पीला या भूरे रंग का दाग रह जाता है तो तेल में मिलावट हो सकती है। शुद्ध तेल होने पर कागज पर हल्का पीला दाग पड़ेगा सरसों के तेल की खरीदारी करते समय FSSAI लाइसेंस नंबर की जांच जरूर करनी चाहिए यूटिलिटी न्यूज