अमर उजाला
Tue, 27 May 2025
अगर आप एक पीएफ खाताधारक हैं, तो आप ऑनलाइन अपनी पीएफ पासबुक देखकर यह जान सकते हैं कि आपके खाते में कितने पैसे जमा हैं।
सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। स्क्रिन पर दिख रहे e-Passbook पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके स्क्रिन पर सीधे पीएफ पासबुक पोर्टल खुलेगा।
वेबसाइट खुलने के बाद, आपको अपने यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) और पासवर्ड की जरूरत होगी।
लॉगिन करने के बाद, आपको पासबुक का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
इसमें आपके खाते की सारी जानकारी होगी, जैसे कि आपका कुल बैलेंस, कंपनी का योगदान, आपका योगदान, और ब्याज की राशि। आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सावधान! बैंक खाते से निकल जाएंगे पैसे, इसलिए भूलकर न करें ये गलतियां