इस तरह पता करें किन अस्पतालों में हो सकता है आपका आयुष्मान कार्ड से इलाज आयुष्मान भारत योजना के पैनल में कौन-कौन से अस्पताल शामिल हैं इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट... https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है वेबसाइट ओपन होने के बाद दाईं तरफ सबसे ऊपर "Find Hospital" का एक विकल्प आएगा, आपको उस पर क्लिक करना है इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। वहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है सभी जानकारी भरने के बाद आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में किन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज होता है यूटिलिटी न्यूज