रसोई सिलेंडर में कितनी गैस बची है? ऐसे लगाएं पता इस बारे में पता करने के लिए आपको गीले कपड़े की सहायता लेनी होगी। गीले कपड़े से अपने सिलेंडर को अच्छे से ढक दें कुछ मिनटों बाद गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटा दें। इतनी देर तक गीले कपड़े से सिलेंडर का ज्यादातर हिस्सा पानी को सोख लेगा कुछ देर के लिए सिलेंडर को सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सिलेंडर का जितना हिस्सा खाली होगा वह सूख जाएगा वहीं सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस होगी। उसे सूखने में थोड़ा समय लगेगा। वहां आपको नमी देखने को मिलेगी इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके रसोई सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है यूटिलिटी न्यूज