आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? इस आसान तरीके से करें पता आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं इसके लिए आपको इस वेबसाइट tafcop.sancharsaathi.gov.in पर विजिट करना है यह करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड फिल करें। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को फिल करना है ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। यहां आप चेक कर सकते हैं आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं अगर आपको लगता है कोई नंबर आपका नहीं है और वह आपकी आईडी पर एक्टिवेट हैं। ऐसे में आप यहां से रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके बंद करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज