आपके सामान का GST बिल नकली तो नहीं? ऐसे लगाएं पता जीएसटी बिल की वास्तविकता के बारे में पता करने के लिए आपको यह देखना है कि बिल पर लिखा जीएसटीआईएन नंबर 15 अंकों का है या नहीं इसमें पहले दो अंक राज्य का कोड होता है। वहीं अगले दस नंबर दुकानदार या कंपनी का पैन नंबर होता है 13वां नंबर राज्यों के रजिस्ट्रेशन की संख्या के आधार पर दिए जाते हैं। 14वां अंक Z होता है और अंतिम यानी 15वां अंक चेक कोड होता है हमने जो क्रम आपको बताया है अगर इसमें कोई गड़बड़ी होती है। इस स्थिति में समझ जाइए कि आपका जीएसटी बिल नकली है इसके अलावा आप जीएसटी की वेबसाइट पर जीएसटीआईएन नंबर को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन और बाकी डिटेल्स के बारे में पता कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज