बाजार में सोना खरीदते समय ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान आप सोने की शुद्धता की जांच कई तरीकों से कर सकते हैं। सोना खरीदते समय आपको हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए हॉलमार्क का निशान भारत के मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का क्वालिटी सर्टिफिकेट है। यह निशान सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने का काम करता है सोने के हॉलमार्क पर अगर 375 लिखा है तो वह 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। वहीं, अगर हॉलमार्क 750 लिखा है तो यह सोने की 75 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है सोना खरीदते समय आपको उसका कैरेट भी चेक करना चाहिए। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है वहीं, 22 कैरेट का सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है यूटिलिटी न्यूज