घी शुद्ध है या मिलावटी ऐसे करें पता घी में की गई मिलावट का पता आप एक गिलास पानी लेकर कर सकते हैं इसमें सबसे पहले आपको एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच घी डालना है अगर घी पानी के ऊपर तैरता है तो वह असली घी है। वहीं नकली घी पानी में डूब जाएगा आप शुद्ध घी की पहचान उसके रंग को देखकर भी कर सकते हैं। आपको एक चम्मच घी लेकर उसे किसी बर्तन में गर्म करना है अगर घी पिघलने के बाद हल्का सा ब्राउन दिखने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि घी शुद्ध है। वहीं नकली घी का रंग पिघलने के बाद पीला बना रहेगा यूटिलिटी न्यूज