कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाले तरबूज, ऐसे करें जांच

अमर उजाला

Thu, 23 May 2024

Image Credit : Freepik

गर्मियों में लोग पानी की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं
 

Image Credit : Freepik

गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए तरबूज एक अच्छा फल है और इसका भी सेवन लोग खूब करते हैं
 

Image Credit : Freepik

लेकिन आज कल तरबूज के मिठास और रंग को बढ़ाने के लिए उसमें मिलावट की जा रही है
 

Image Credit : Freepik

तरबूज में एरिथ्रोसिन बी इंजेक्शन से मिलाया जाता है, जिससे तरबूज को अंदर से लाल किया जाता है
 

Image Credit : Freepik

इसकी वजह से मतली, उल्टी, पेट दर्द और भूख न लगने की समस्या हो सकती है, लेकिन आप घर पर जांच कर सकते हैं कि तरबूज में मिलावट की गई है कि नहीं
 

Image Credit : Freepik

FSSAI के मुताबिक, तरबूज में एरिथ्रोसिन बी को मिलाया गया है कि नहीं, इसका पता करने के लिए सबसे पहले आप तरबूज को आधा काट लीजिए फिर इसके गुदे पर साफ रूई को हल्के हाथों से घुमाएं
 

Image Credit : Freepik

अगर आप रूई पर लाल रंग आता है, तो समझ जाइए कि तरबूज में एरिथ्रोसिन बी को मिलाया गया है
 

Image Credit : Freepik

अगर रूई साफ रहती है और बिना रंग के गीली हो जाती है, तो तरबूज में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है और इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित है

Image Credit : Freepik

जानिए आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं

Istock
Read Now