आयुष्मान भारत योजना में ऐसे करें अपनी पात्रता की जांच इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके Am I Eligible के विकल्प का चयन करना है इसके बाद आपको मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करना होगा। यह करने के बाद नए पेज पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे पहले में आपको अपने राज्य का चयन करना होगा। वहीं दूसरे ऑप्शन में आपको कई तरह की कैटेगरी मिलेंगी यहां आप राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर से सर्च कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं इसके अलावा आप जनसेवा केंद्र पर जाकर भी इस स्कीम में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज