आधार कार्ड में कैसे बदलवाएं अपनी पुरानी फोटो? अपनी पुरानी फोटो को बदलवाने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा वहां से आपको नामांकन फॉर्म लेकर फिल करना है और उसमें अपनी पुरानी फोटो को बदलवाने को लकेर जानकारी देनी होगी फॉर्म भरने के बाद आधार सेवा केंद्र पर जमा करना है। इसके बाद वहां आपकी फोटो खींचकर बायोमैट्रिक डिटेल्स को लिया जाएगा इस प्रक्रिया को करने के बाद आपकी फोटो को अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज दी जाएगी इसके कुछ दिनों के बाद आपकी फोटो अपडेट हो जाएगी यूटिलिटी न्यूज