रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए IRCTC के इस फीचर से करें तत्काल टिकट बुक अगर रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है। ऐसे में आज हम आईआरसीटीसी के मास्टर लिस्ट फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं मास्टर लिस्ट का ऑप्शन आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिल जाता है। मास्टर लिस्ट में आपको पहले से ही पैसेंजर डिटेल्स को एड करके सेव करना होगा इसके अलावा आपको अपनी यात्रा से जुड़ी डिटेल्स भी पहले से ही सेव करनी होगी। ऐसे में जब आप तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करेंगे उस दौरान आपको पर्सनल डिटेल दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके ही अपनी पेमेंट को रिडायरेक्ट कर देंगे पेमेंट करने के बाद आप आसानी से अपनी तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे यूटिलिटी न्यूज