आईआरसीटीसी के इस फीचर से मिनटों में कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट बुक आप आईआरसीटीसी के मास्टर लिस्ट और ई-वॉलेट फीचर का इस्तेमाल करके तेजी से तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं आईआरसीटीसी के मास्टर लिस्ट फीचर में आप पहले से ही पैसेंजर के नाम, उम्र, लिंग आदि को एड करके टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान कर सकते हैं तत्काल टिकट बुक करते समय आपको Book Now के बटन पर क्लिक करके मास्टर लिस्ट से पैसेंजर को एड करना है। इससे आपके समय की बचत होगी टिकट बुक करते समय आप पहले से ई-वॉलेट में पैसों को एड कर सकते हैं। ऐसे में टिकट बुक करते समय कार्ड डिटेल्स को एड नहीं करना होगा इससे आपके समय की बचत होगी और तत्काल ट्रेन टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी यूटिलिटी न्यूज