रैपिड रेल में सफर करने के लिए इन तरीकों से कर सकते हैं टिकट बुक 20 अक्तूबर को साहिबाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे। 21 अक्तूबर से आम लोग भी रैपड रेल में सफर कर सकेंगे आप मोबाइल एप्लीकेशन रैपिडएक्स कनेक्ट को डाउनलोड करके डिजिटल क्यूआर कोड बेस्ड टिकट बुक कर सकते हैं वहीं हर स्टेशन पर आप टिकट वेंडिंग मशीन की सहायता से भी टिकट को खरीद सकते हैं इसके अलावा रैपिडएक्स का नेशनल कॉमन मोबलिटी कार्ड भी होगा। इसकी मदद से आप यात्रा कर सकते हैं इस कार्ड में आप न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 2000 हजार रुपये का रिचार्ज करवा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज