अमृत उद्यान घूमने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक 12 फरवरी, 2023 से अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान है इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ पर विजिट करना है वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको यात्रा के लिए तीन सर्किट के ऑप्शन मिलेंगे। यहां अमृत उद्यान गार्डन विजिट करने के विकल्प का चयन करें इस प्रोसेस को करने के बाद आपसे जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, यात्रा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी फोटो और आईडी को सबमिट करना है। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप टिकट की बुकिंग कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज