ऐसे करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन इसके लिए आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है। यहां आपको New Farmers Registration का विकल्प मिलेगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करके पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। यह करने के बाद आपको इमेज कोड दर्ज करना है इसके बाद आपको ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको इसको फिल करना है। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। आपको यहां जरूरी जानकारियों को दर्ज करके जरूरी... दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इस तरह आप आसानी से इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज