नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऐसे घर बैठे करें आवेदन इसके लिए आपको मतदाता सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद आपको फॉर्म सेक्शन को ढूंढना है अगर आप भारत में हैं। ऐसे में आपको 'फॉर्म 6 भरें'के विकल्प का चुनाव करना है अगर आप वेबसाइट पर नए हैं। ऐसे में आपको रजिस्टर करना है। इसके बाद आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा इस दौरान आपको अपने जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड भी करना होगा। सभी प्रक्रिया को करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है यह करने के बाद आपको व्यक्तिगत मतदाता पहचान पत्र पेज की लिंक के साथ एक ईमेल मिलेगा। इसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज