ऐसे बनवाएं अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके वहां रजिस्ट्रेशन करना है अकाउंट बनाने के बाद आपको वेबसाइट पर डोमिसाइल लिखकर सर्च करना है। यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया फॉर्म ओपन होगा यहां आपको अपना नाम, आधार नंबर, एड्रेस और दूसरी जरूरी जानकारी को फिल करना है, जो फॉर्म में पूछी गई है फॉर्म फिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की कोई गलती न हो। फॉर्म भरने के बाद आपको मांगी गई फीस का भुगतान करना है डोमिसाइल बनाने की फीस 50 से 100 रुपये की बीच हो सकती है। सभी डिटेल्स के वेरिफाई होने के 10 दिनों के भीतर आपका डोमिसाइल सर्टिफिकेट बन जाएगा यूटिलिटी न्यूज