आयुष्मान कार्ड बनवाने की क्या है प्रक्रिया? इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा इन दस्तावेजों की मदद से वहां पर एजेंट आपकी पात्रता की जांच करेगा। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं... तो वह स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन करने के बाद आपके एप्लीकेशन का रिव्यू किया जाएगा इसके कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा इस कार्ड की सहायता से आप अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज