महिलाएं ऐसे करें सुभद्रा योजना में आवेदन मिलेंगे दस हजार रुपये ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सुभद्रा योजना के अंतर्गत सालाना दो किस्तों के माध्यम से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है सुभद्रा योजना में महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सुभद्रा पोर्टल पर विजिट करना है इसके अलावा आप ऑफलाइन आवेदन नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सीएससी सेंटर पर जाकर कर सकती हैं इस स्कीम का लाभ केवल ओडिशा राज्य की महिलाएं ही ले सकती हैं यूटिलिटी न्यूज